मस्सों को जड़ से खत्म करेगा घरेलू चीजों से बना यह तेल

मस्सों को जड़ से खत्म करेगा घरेलू चीजों से बना यह  तेल

सेहतराग टीम

हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर मस्से निकलते हैं जो देखने पर सामान्य होते हैं लेकिन अगर इसपर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये काफी खतरनाक भी हो सकते हैं। वैसे तो ये सामान्य तौर पर चेहरे, उंगलियों, हाथों, कोहनी और गर्दन आदि जगह पर निकलते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावशाली चेहरे पर होते हैं क्योंकि मस्से निकलने से हमारे चेहरे की खूबसूरती भी खराब हो जाती है। ऐसे में इससे कैसे छुटकारा पाया जाए ये बड़ा सवाल है। आपको बता दें कि इसका इलाज भी होता है। इलाज में लोग लेजर ट्रीटमेंट आदि कई तरह के इलाज करवाते हैं लेकिन तब पर भी कई बार फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घरेलू और नैचुरल तरीकों से कैसे इस समस्या से निजात पाएं।

पढ़ें- चेहरे पर काले धब्बे नहीं चमक दिखेगी, ये घरेलू उपाय हैं बेहतरीन इलाज

नैचुरल चीजों में कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं उन्हीं नैचुरल चीजों को अगर मिलाकर उसका उपयोग किया जाए तो वो हमें काफी लाभ पहुंचा सकती हैं। ऐसे ही एक मैजिकल तेल के बारे में हम आपको बताएंगे जिसके इस्तेमाल से हम मस्से को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं ये मैजिकल तेल

  • आधा चम्मच सेब का सिरका
  • एक चम्मच अजवाइन का तेल  
  • 2 चम्मच लोबान का तेल  
  • 2 बूंद लेमन एसेंसियल ऑयल
  • आधा चम्मच नारियल तेल

ऐसे बनाएं

एक बाउल में सेब का सिरकाअजवाइन और लोबान का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें नींबू ऑयल डालकर फिर से मिक्स करें। इसके बाद इसमें नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से सभी सामग्री मिक्स कर लें।

ऐसे करें इस्तेमाल

सुबह और रात को सोने से पहले एक कॉटन में अच्छी तरह से इस तेल को लगाकर मस्से में लगा लें। इसके ऊपर से बैंडेज लगा लें। 

कैसे करेगा काम

सेब का सिरका में एसिड और प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो मस्से को धीरे-धीरे अंदर से खत्म करने में मदद करता है। वहीं अजवाइन के तेल में कार्वैक्रोल और थाइमोल होते हैं, जिनमें एंटीवायरल गुण होते हैं। जो मस्सा हटानेवाला को सही मायने में काम करने में मदद करते हैं। वहीं लोबान के तेल में नैचुरल एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो सूजन को करने में मदद करता है। इसके साथ ही नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो मस्सों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

वर्कआउट के साथ पिएं ये वेट लॉस स्पेशल स्मूदी, तेजी से कम होगा वजन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।